{"_id":"58c7e3954f1c1b1d6132a5b4","slug":"snowfall-forecast-for-himachal-from-15th-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर फिर बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर फिर बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, बर्फबारी के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी भारत के पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी के आसार बन गए हैं। कई इलाकों में अगले तीन दिन बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 15 से 17 मार्च तक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने तीन दिनों तक किन्नौर, लाहौल स्पीति सहित मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। अन्य जिलों में 20 मार्च तक मौसम साफ रहने और धूप खिलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली। प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में मंगलवार को मौसम मिलाजुला बना रहा। धूप खिलने के साथ-साथ शहर में तेज हवाएं भी चलीं।
विज्ञापन
इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.0, शिमला में 14.3, धर्मशाला में 16.2, सोलन में 18.5, नाहन में 20.5, सुंदरनगर में 21.7, भुंतर में 22.0, कल्पा में 8.6, मंडी में 19.0, कांगड़ा में 21.0, हमीरपुर में 22.6, बिलासपुर में 22.0 और मनाली में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.9, कल्पा में माइनस 4.0, मनाली में 0.0, शिमला में 3.5, भुंतर में 3.6, ऊना में 6.0, सोलन में 3.5 और चंबा में 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।