फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   snowfall at shimla.

सैलानियों की पूरी हुई मुराद, बर्फबारी का उठाया लुत्फ

Sun, 04 Jan 2015 01:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 04 Jan 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
snowfall at shimla.

हिमपात के बाद कुफरी में सैलानियों का जमावड़ा लग गया है। सैलानियों की आमद से कुफरी की वादियां गुलजार हो गई हैं। बर्फ के साथ अठखेलियां करने के लिए शनिवार को भारी संख्या में सैलानी छराबड़ा और कुफरी पहुंचे।

विज्ञापन


अधिक संख्या में गाड़ियों के कुफरी पहुंचने से यहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। बर्फ पर पर्यटकों ने स्केटिंग का लुत्फ भी उठाया।

बर्फबारी के कारण जहां देश विदेश से आने वाले सैलानियों की मौज हो गई है तो वहीं जिला भर में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। हिमपात के दो दिन बाद भी ऊपरी शिमला में यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है।
विज्ञापन


शनिवार को एचआरटीसी के करीब 30 रूट प्रभावित हुए हैं। शनिवार को ताजा बर्फ बारी के बाद कुफरी और फागू में वाहनों के स्किड होने से बार-बार जाम की स्थिति बनती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी के कारण कुफरी, नारकंडा और खड़ापत्थर में वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। शनिवार को ऊपरी शिमला के रूटों पर बसें तय शेड्यूल के आधार पर रवाना नहीं हो पाईं।


सुबह कोहरा जमा होने से एचआरटीसी बसें रूटों पर रवाना नहीं हो सकीं। ऊपरी शिमला से भी सुबह के समय बसें शिमला नहीं पहुंची। शनिवार को एचआरटीसी ने रामपुर के लिए वाया नारकंडा तीन बसें रवाना की लेकिन बसें जाम में फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed