{"_id":"59107a794f1c1bc61785104c","slug":"snowfall-at-rohtang-pass-in-himachal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"झुलसाती गर्मी में स्वर्ग जैसी हैं यहां की वादियां, देखेंगे तो खुद को रोक नहीं पाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसाती गर्मी में स्वर्ग जैसी हैं यहां की वादियां, देखेंगे तो खुद को रोक नहीं पाएंगे
Tue, 09 May 2017 12:07 AM IST
झुलसाती गर्मी में स्वर्ग से कम नहीं यहां के नजारे, देखेंगे तो खुद को रोक नहीं पाएंगे
झुलसाती गर्मी में स्वर्ग से कम नहीं यहां के नजारे, देखेंगे तो खुद को रोक नहीं पाएंगे
Updated Tue, 09 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अशोक राणा/अमर उजाला, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यदि आप भी मैदानी इलाकों की गर्मी से परेशान हैं और छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं तो बर्फ से गुलजार ये वादियां सबसे बेस्ट है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल के लाहौल स्पीति, कुल्लू, किन्नौर की वादियों की जो इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। वहीं सैलानियों के लिए एक और अच्छी खबर आई है।
2 of 6
अब रोहतांग दर्रा भी वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। छह दिन की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार से रोहतांग दर्रे पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। बीते दिनों मौसम खराब होने और हिमस्खलन के कारण रोहतांग दर्रा पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। ऐसे में सैलानी यहां पहुंचना शुरू हो गए हैं।
3 of 6
बीआरओ के कार्यकारी कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मयंक मेहता ने बताया कि सोमवार को मौसम खुशगवार रहा। दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। रोहतांग दर्रा बहाल होने पर कोकसर के बाशिंदों और विधायक रवि ठाकुर ने बीआरओ को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रोहतांग में इन दिनों बर्फ के नजारे ऐसे हैं कि लोग न सिर्फ गर्मी से निजात पा रहे हैं बल्कि बर्फ में मस्ती के पलों को भी कैमरे में कैद कर रहे हैं। पहाड़ के ये इलाके गर्मी के मौसम में ही खुलते हैं। ऐसे में आप भी यहां घूमने का मौका न गवाएं।
विज्ञापन
5 of 6
वहीं, मार्ग बहाल होने के बाद कोकसर में पांच दिन से फंसे पांगी के 85 वर्षीय बुजुर्ग धनीराम और उनके साथी भी मनाली रवाना हुए। कोकसर में तैनात बचाव दल के प्रभारी लुदर सिंह ने बताया कि सोमवार को 47 वाहनों में 230 यात्री कोकसर से मनाली रवाना हुए। मनाली से 82 वाहनों में 240 लोग लोग कोकसर पहुंचे। सोमवार सुबह 170 लोगों ने पैदल ही रोहतांग से राहनीनाला और राहनीनाला से रोहतांग तक सफर किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।