{"_id":"c56c767b9bc73dc1c22865c6493b0c1f","slug":"snowfall-and-rainfall-in-himachal-temprature-down-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के बाद माइनस में पहुंच गया पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के बाद माइनस में पहुंच गया पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Nov 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन बर्फबारी और बारिश के बाद मौसम तो खुला लेकिन न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है। केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 2.1 डिग्री पहुंच गया है। शिमला समेत दस से अधिक शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है।
विज्ञापन
ये सामान्य से 1 से 3 डिग्री तक कम है। सोमवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 8.5, सुंदरनगर 7.8, भुंतर 7.0, कल्पा 2.2, धर्मशाला 10.0, ऊना 8.4, पालमपुर 10.0, सोलन 7.0, चंबा 8.1, मनाली 2.6 और कांगड़ा का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार मौसम के खुश्क रहने से रात के तापमान में गिरावट आई है। विभाग की मानें तो आने वाले छह दिन तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। लोगों को हिमाचल में दिन को तो गर्मी का एहसास रहेगा, लेकिन रात का तापमान गिरने से ठंडक रहेगी।
विज्ञापन
सोमवार को शिमला का अधिकतम तापमान 20.8, सुंदरनगर 26.7, भुंतर 25.8, कल्पा 18.8, धर्मशाला 22.4, ऊना 27.8, नाहन 22.9, सोलन 24.0, कांगड़ा 25.9 और मनाली का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि अभी सप्ताह भर मौसम खुश्क रहेगा और धूप खिली रहेगी।