फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Snowfall and rainfall in himachal.

हिमाचल पर भी हुदहुद का असर, बर्फबारी

Tue, 14 Oct 2014 10:04 PM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
Snowfall and rainfall in himachal.

बंगाल की खाड़ी में हुदहुद तूफान आने के बाद हिमाचल में भी मौसम अचानक बदल गया है। मंगलवार सुबह से राजधानी शिमला समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो रही है।

विज्ञापन


रोहतांग दर्रे समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। पहाड़ों पर हिमपात व मैदानों में तेज हवाओं के साथ बारिश के चलते प्रदेश में तापमान गिर गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में और ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन


शिमला, सोलन, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा और मंडी में बारिश हुई है। रोहतांग दर्रे पर 5 सेंटीमीटर ताजा हिमपात रिकार्ड किया गया है। मंडी की चौहार घाटी और छोटा भंगाल क्षेत्रों की ऊंची पहाड़ियों में भी हल्की बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान भी लुढ़का

Snowfall and rainfall in himachal.

बीते 24 घंटों के दौरान शिमला का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री कम हो गया है। यहां ठंडी हवाएं चलने से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। लोगों को गरम कपड़े पहनने पर मजबूर होना पड़ा है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि प्रदेश में भी हुदहुद का आंशिक असर देखने को मिला।

अचानक पश्चिम विक्षोभ का असर सक्रिय हो गया। अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed