Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Smugglers had also sold Chitta in Sanjauli and Palampur.

Shimla News: तस्करों ने संजौली और पालमपुर में भी बेचा था चिट्टा

Sat, 19 Apr 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Smugglers had also sold Chitta in Sanjauli and Palampur.
शिमला में गिरफ्तार पति-पत्नी ने पूछताछ में किया खुलासा, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी चिट्टा तस्करों के निशाने पर
विज्ञापन

गुठाण में सप्लाई देकर त्यूणी होकर जाना था यूपी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कोटखाई में 54.420 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार दंपती और उनके साथी ने पकड़े जाने से पहले शिमला में संजौली कॉलेज के पास तथा पालमपुर में चिट्टे की सप्लाई दी थी। आरोपी रोबिन सिंह उनकी पत्नी शबाना और अभिषेक मेहरा ने पूछताछ में यह खुलासा किया है।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी यहां चिट्टा सप्लाई करने के बाद गुठाण क्षेत्र में किसी को चिट्टा बेचने के लिए आए थे। इसके बाद त्यूणी होकर उत्तर प्रदेश निकलने का प्लान था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने सूचना के आधार पर इन्हें दबोच लिया। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि दोनों ने इन स्थानों पर किसे चिट्टा बेचा था। इससे पहले भी जिले में कई मामले चिट्टे के आ चुके हैं, जिसमें शिक्षण संस्थानों के आसपास नशा बेचने की बात सामने आई है। यह मामला 8 मार्च 2025 को सामने आया था जब कोटखाई थाना प्रभारी अंकुश ठाकुर की अगुवाई में हुल्ली पुल के पास नाकाबंदी करके पंजाब नंबर की गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। गाड़ी में रोबिन सिंह, शबाना अपने बच्चे और एक अन्य व्यक्ति अभिषेक मेहरा के साथ मौजूद थे। पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 54.420 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी टैक्सी किराये पर लेकर हिमाचल घूमने के नाम पर आए थे और इसकी आड़ में चिट्टा सप्लाई कर रहे थे। दंपती बच्चे को साथ लेकर पर्यटक होने की आड़ में नशा तस्करी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस जांच में गुठाण में नशा खरीदने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर चुकी है अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिरकार आरोपी कितने समय से नशा तस्करी के नेटवर्क को चला रहे थे और इनके साथ कौन-कौन जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन



कांगड़ा से बिलासपुर, सोलन होकर शिमला पहुंच रहे तस्कर
शिमला पुलिस और सोलन पुलिस चिट्टा तस्करों को पकड़ने के लिए शिमला-चंडीगढ़ मार्ग पर लगातार नाकाबंदी कर रही है। इसको देखते हुए अब नशा तस्कर कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन जिले से होकर शिमला में दाखिल हो रहे हैं। इससे पहले भट्ठाकुफर में गिरफ्तार मोती शर्मा के मामले में सामने आया था कि वह भी नूरपुर, कांगड़ा होकर हमीरपुर में चिट्टा सप्लाई करके शिमला पहुंचा था। यहां पर पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे 23.720 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस अब इस मामले में भी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि यह अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरोह है और पुलिस इससे जुड़े अन्य तस्करों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article