{"_id":"d1e218c2078e104ba20aec9572186390","slug":"smoke-free-samej-village-of-kullu-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुआं रहित होगा कुल्लू जिले का समेज गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुआं रहित होगा कुल्लू जिले का समेज गांव
सुभाष सेन/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Thu, 14 Jan 2016 01:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू जिले के समेज गांव को केंद्र सरकार ने अपनी योजना के शुभारंभ के लिए चुना है। इसे धुआं रहित बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। यह गांव टॉप में है। यहां ग्रामीण सबसे कम रसोई गैस का उपयोग कर रहे हैं। ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग कर चूल्हा जला रहे हैं।
विज्ञापन
इससे गांव के आसपास के जंगलों पर तो बोझ पड़ रहा है। साथ ही धुएं से प्रदूषण भी फैल रहा है। केंद्र की धुआं रहित गांव बनाने की योजना में समेज गांव को टॉप पर रखा है। यहां गत मंगलवार से बिना बुकिंग के रसोई गैस के नए कनेक्शन उपलब्ध करवाने शुरू कर दिए हैं। योजना के प्रति ग्रामीण भी खासी रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों के लिए यह पहला मौका था, जब उनके घरों में आकर अधिकारियों ने रसोई गैस के नए कनेक्शन उपलब्ध करवाए। इससे पहले लोगों को कनेक्शन के लिए कुल्लू जिले या शिमला जिले के रामपुर की गैस एजेंसी में आवेदन करना पड़ता था। बुकिंग के बाद नंबर आने पर रसोई गैस मिलती थी।
विज्ञापन
नई योजना के तहत गांव में लोगों को घर-द्वार नए कनेक्शन देने के लिए अधिकारी मौजूद रहे। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन शिमला की एरिया मैनेजर मानसी ने बताया कि समेज गांव को धुआं रहित बनाने के लिए योजना शुरू की गई है। काफी लोग योजना से जुड़ रहे हैं।
पहले ही दिन करीब 20 लोगों ने रसोई गैस के नए कनेक्शन लिए। पहले ये लोग ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग कर रहे थे। ग्रामीणों को रसोई गैस के बेहतर उपयोग के बारे में भी टिप्स दिए गए हैं। इसके बाद अब सरपारा गांव को धुआं रहित बनाया जाना है।