फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   smc teachers recruitments in himachal.

पढ़िए, कैसे होगी एसएमसी शिक्षकों की नियुक्ति?

Mon, 22 Sep 2014 02:17 PM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 02:17 PM IST
विज्ञापन
smc teachers recruitments in himachal.

प्रदेश के स्कूलों में स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों के तहत शिक्षकों की भर्तियां पीरियड आधार पर होंगी। शिक्षकों की नियुक्तियां स्थायी शिक्षकों के भर्ती होने तक रहेंगी।

विज्ञापन


पीजीटी, टीजीटी, एलटी, शास्त्री, जेबीटी, डीएम और डीपीई को 75 रुपये से लेकर 150 रुपये प्रति पीरियड के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। इन्हें सरकार ग्रांट इन एड देगी। एसएमसी इन शिक्षकों की नियुक्तियां अस्थाई तौर पर करेगी, जो केवल खाली पदों के अगेंस्ट ही होंगी।
विज्ञापन


सरकार ने साफ किया है उनके आदेशों के विपरीत शिक्षकों की नियुक्तियां करने वाले स्कूलों को ग्रांट नहीं दी जाएगी। इसके अलावा जिन मिडल स्कूलों में सौ के कम छात्र होंगे, उनमें एसएमसी के तहत डीपी और डीपीई की नियुक्ति नहीं होगी। एसएमसी केवल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में ही इन दो पदों के लिए नियुक्ति कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमर्जी से रखे शिक्षकों को नहीं मिलेगी ग्रांट

smc teachers recruitments in himachal.

एसएमसी में बिना अध्यक्ष के मनमर्जी से जिन शिक्षकों की भर्तियां की जा रही हैं, विभाग ने ऐसे स्कूलों को साफ कह दिया है कि उन्हें ग्रांट इन एड नहीं मिलेगी। कमेटियों को अपने स्तर पर ही ऐसे शिक्षकों को मानदेय देना होगा। सरकार ऐसे स्कूलों को ग्रांट नहीं देगी। कई स्कूलों में एसएमसी अध्यक्ष की नियुक्ति के बिना ही भर्तियां कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान का कहना है कि सरकार ने जो एसएमसी के तहत शिक्षकों की भर्तियां करने के निर्देश जारी किए हैं, शिक्षक महासंघ इसका विरोध करता है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होगी। महासंघ सरकार के इस फैसले के खिलाफ और शिक्षकों व विद्यार्थियों के हित में हाईकोर्ट जाएगा।

ये रही प्रति पीरियड ग्रांट

smc teachers recruitments in himachal.

पीजीटी - 150 रुपये (10वीं-12वीं)
पीटीटी - 100 रुपये (9वीं-10वीं)
टीजीटी - 100 रुपये
एलटी - 75 रुपये
शास्त्री - 75 रुपये
जेबीटी - 75 रुपये
डीएम - 75 रुपये
जीपीई - 100 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed