फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   smart phone for needy school children at One click scheme started in himachal

शिमला: जरूरतमंद स्कूली बच्चों को एक क्लिक से स्मार्ट फोन देने की योजना शुरू

Fri, 16 Jul 2021 11:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 16 Jul 2021 11:12 AM IST
सार

कोरोना संकट के चलते प्रदेश में मार्च 2020 से बंद चल रहे स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है। इसको देखते हुए समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने समाज की सहभागिता से ऐसे विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट फोन एकत्र करने को योजना शुरू की है।

विज्ञापन
smart phone for needy school children at One click scheme started in himachal
जरूरतमंद स्कूली बच्चों को एक क्लिक से स्मार्ट फोन देने की योजना शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों को एक क्लिक से स्मार्ट फोन देने की योजना शुरू हो गई है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने सचिवालय से स्मार्ट फोन डोनेट करने की वेबसाइट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम वर्चुअल तौर पर जुड़े। योजना शुरू होने से पहले ही उद्योगपतियों और बैंकर्स ने शिक्षा विभाग को 1150 स्मार्ट फोन दे दिए हैं। कोरोना संकट के चलते प्रदेश में मार्च 2020 से बंद चल रहे स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है।

विज्ञापन


कमजोर वर्ग के कई विद्यार्थियों की स्मार्ट फोन न होने के चलते पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसको देखते हुए समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने समाज की सहभागिता से ऐसे विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट फोन एकत्र करने को योजना शुरू की है। योजना को डिजिटल साथी-बच्चों का सहारा, फोन हमारा अभियान का नाम दिया गया है।
विज्ञापन


इस अभियान के तहत कोई भी व्यक्ति, संस्था, उद्योगपति hpdigitalsaathi.in वेबसाइट पर जाकर बच्चों के लिए स्मार्ट मोबाइल फोन डोनेट कर सकता है। संबंधित व्यक्ति या संस्था की ओर से दिए गए स्मार्ट फोन को वेबसाइट के माध्यम से ट्रैक भी किया जा सकता है। कार्यक्रम में अभिनेत्री यामी गौतम की फोन डोनेट करने के लिए अपील भी जारी की गई। मुख्यमंत्री जिला मंडी के सिराज से वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के दौरान नई तकनीक बच्चों के लिए वरदान साबित हुई है। छात्रों की सुविधा के लिए हर घर पाठशाला कार्यक्रम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के तहत 80 फीसदी विद्यार्थियों को कवर किया गया है। सरकार का प्रयास है कि कार्यक्रम में शत प्रतिशत विद्यार्थियों को सम्मिलित किया जाए। समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक वीरेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा पंकज ललित ने गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान फोन देने वाले बैंकर्स और उद्योगपतियों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed