फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   smart city project

आपके सुझावों से आज तैयार होगा स्मार्ट सिटी का रोडमैप

Sun, 16 Feb 2020 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 16 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
smart city project
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रोजेक्ट पर सोमवार को शहरवासियों के सुझाव लिए जाएंगे। शहर के तीनों विधायकों और सभी 34 पार्षदों को भी सुझाव देने के लिए बैठक में बुलाया गया है।

विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सिटीजन एडवायजरी फोरम की बैठक सोमवार शाम छह बजे शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी की अध्यक्षता में होटल होलीडे होम में होने जा रही है। पहले यह बैठक 18 फरवरी को होनी थी, लेकिन फिर मंत्री से समय लेकर इसे सोमवार शाम के लिए तय किया गया। बैठक में स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक एवं नगर निगम आयुक्त पंकज राय अब तक के कामों की प्रोग्रेस रिपोर्ट देंगे। इसके बाद बैठक में मौजूद सामाजिक संगठनों, वेलफेयर सोसायटी, पार्षदों, विधायकों और विभिन्न विभागों के सुझाव भी लिए जाएंगे। फोरम की बैठक में जनता के सुझावों के आधार पर रिपोर्ट तैयार होगी। इसके अनुसार यदि किसी प्रोजेक्ट में बदलाव की जरूरत पड़ी तो उसे बदला जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी बार जनता के लेंगे सुझाव
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत केंद्र सरकार ने यह अनिवार्य कर रखा है कि शहर को स्मार्ट बनाने के कामों में जनता के सुझाव लिए जाएं। शिमला स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अब तक सिर्फ एक बैठक हुई है। यह फोरम की दूसरी बैठक होगी। कुल 2905 करोड़ रुपये के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में अभी 28 काम होने हैं। सभी के टेंडर 31 मार्च से पहले करने के निर्देश दिए गए हैं। स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक नितिन गर्ग ने बताया कि बैठक में जनता और जनप्रतिनिधियों के दिए गए सुझावों के आधार पर ही कामों को आगे बढ़ाय जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed