फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   smart city project not complete in shimla

समयसीमा के भीतर काम पूरा नहीं कर पा रहा नगर निगम

Mon, 22 Feb 2021 07:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
smart city project not complete in shimla
शिमला। राजधानी को स्मार्ट बनाने के प्रोजेक्ट में अब नगर निगम खुद सुस्ती बरत रहा है। इसमें जो प्रोजेक्ट बीते साल दिसंबर तक पूरा हो जाने थे वह अभी तक अधूरे पड़े हैं। इस पर स्मार्ट सिटी एमडी ने निगम को काम में तेजी लाने को कहा है।
विज्ञापन

सोमवार को एमडी आबिद हुसैन की अध्यक्षता में नगर निगम की ओर से किए जा रहे कामों पर चर्चा की गई। नगर निगम शहर में करीब 20 करोड़ के काम कर रहा है लेकिन इनमें से एक भी पूरा नहीं हुुआ है। गोल पहाड़ी स्मार्ट पार्क का काम बीते साल दिसंबर तक पूरा होना था, लेकिन इसमें अभी तीन से चार महीने और लग जाएंगे। इसी तरह विकासनगर में 12 करोड़ रुपये से बनने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग का काम भी शुरू नहीं हो सका है। लिफ्ट स्थित आजीविका भवन में लिफ्ट लगाई जानी थी। इसका काम बीते साल दिसंबर में पूरा होना था, लेकिन अभी तक यह शुरू ही नहीं हो पाया है। बैठक के दौरान एमडी ने निगम को कामों में तेजी लाने को कहा। साथ ही पार्कों में ओपन जिम की सुविधा देने की योजना पर भी काम करने को कहा है। नए पार्क बनाने को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed