{"_id":"43ad5f5405df63791b7b7c2530d8d033","slug":"smart-card-will-be-made-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट कार्ड बनवाएं, मुफ्त इलाज पाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट कार्ड बनवाएं, मुफ्त इलाज पाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 22 Aug 2014 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत विकास खंड बसंतपुर में पात्र परिवारों के स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए विशेष पंजीकरण अभियान तीन सितंबर तक चलाया जाएगा। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने बताया है कि 21 अगस्त से अभियान शुरू हो गया है।
विज्ञापन
सभी पंचायतों के बीपीएल परिवारों, मनरेगा मजदूरों तथा 70 प्रतिशत से अधिक अक्षम व्यक्तियों के स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। स्मार्ट कार्ड धारक परिवार के पांच सदस्यों का इलाज आम बीमारी की अवस्था में पंजीकृत अस्पताल में भर्ती होने पर 30,000 रुपये तक मुफ्त किया जाता है।
विज्ञापन
गंभीर बीमारी की स्थिति में यदि काई सदस्य अस्पताल में भर्ती होता है तो यह सीमा 1,75,000 रुपये है। ग्राम पंचायत घर नीन में शुक्रवार को कार्ड बनाए गए हैं। पंचायत घर बसंतपुर और शकरोडी में 23 अगस्त, पंचायत घर जूणी व चेवडी में 24 अगस्त बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
यहां भी बनाए जाएंगे कार्ड
पंचायत घर ओगली व करयाली में 25 अगस्त, पंचायत घर डुमैहर व देवला में 26 अगस्त, पंचायत घर मझीवड व धरोगडा में 27 अगस्त, पंचायत घर थाची व खटनोल में 28 अगस्त, पंचायत घर चनावग व बाग में 29 अगस्त, पंचायत घर रेवग व कोटला में 30 अगस्त को बनाए जाएंगे।
पंचायत घर चलाहल व नैहरा में 31 अगस्त, पंचायत घर बैंश व मढोडघाट में एक सितंबर, पंचायत घर ओखरू में 2 सितंबर तथा पंचायत घर डूमी व पाहल में 3 सितंबर को स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। यदि कोई निर्धारित तिथि को अपना कार्ड न बना पाए अन्य तय तिथियों में किसी भी पंचायत से बनवा सकता है।
उपायुक्त ने सभी पात्र परिवारों से आग्रह किया है कि वह कार्ड बनाने के समय अपने साथ में अपने परिवार के सदस्यों (कुल पांच सदस्य) को भी साथ ले कर आएं। स्मार्ट कार्ड निर्धारित तिथियों को ही बनाए जाएंगे। इसके पश्चात् किसी भी व्यक्ति का कार्ड नहीं बनाया जाएगा तथा यह पंजीकरण/कार्ड बनवाने का अंतिम अवसर है। कार्ड का लाभ लाभार्थी एक सितंबर से प्राप्त कर सकता है।