फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sliding in lime stone mine at sirmaur.

पहाड़ दरका, मजदूर के मलबे में दबने की आशंका

Sun, 08 Nov 2015 09:25 PM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 09:25 PM IST
विज्ञापन
sliding in lime stone mine at sirmaur.

हिमाचल के सिरमौर में थाना क्षेत्र रेणुका के अंतर्गत अंधेरी पंचायत के भड़वाना गांव में शनिवार शाम को लाइमस्टोन माइन में पहाड़ी दरकने से हजारों टन मलबा नीचे गिर गया। इसमें एक व्यक्ति के दबने की आशंका जताई जा रही है। पहाड़ी दरकने का कारण अवैज्ञानिक तरीके से खनन बताया जा रहा है।

विज्ञापन


रविवार सुबह एसडीएम संगड़ाह अशोक चौहान, डीएसपी नाहन प्रताप सिंह और तहसीलदार संगड़ाह चेतन चौहान मौके पर पहुंचे। उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि भड़वाना निवासी इंद्र सिंह (32) पुत्र अमर सिंह शनिवार शाम से गायब है। इसकी मलबे के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। जेसीबी के माध्यम से मलबा हटाकर इंद्र सिंह को ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन पहाड़ी के लगातार दरकने से जेसीबी को भी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

सुरक्षित निकाले गए जेसीबी चालक, परिचालक

sliding in lime stone mine at sirmaur.

वहीं, जेसीबी चालक एवं परिचालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एसडीएम ने कहा कि पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य बंद कर दिया गया है। मलबे में एक व्यक्ति के दबने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

10 साल पहले भी हुआ था हादसा
संगड़ाह के अंतर्गत रेड़ली पंचायत के बोरली गांव के समीप चमन माइन में भी 10 साल पूर्व ऐसा ही हादसा हुआ था। इसमें तीन व्यक्तियों की दबने से मौत हो गई थी। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अलर्ट करने के लिए कोई जरूरी दिशा निर्देश जारी नहीं हो पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed