{"_id":"4d3e5244112f48354704c73a339ec30d","slug":"skill-development-university-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में खुलेगी कौशल विकास यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में खुलेगी कौशल विकास यूनिवर्सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 09 Feb 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार सूबे में कौशल विकास यूनिवर्सिटी खोलने पर विचार कर रही है। हिमाचल अपनी कौशल विकास नीति अधिसूचित करेगा और विभिन्न व्यवसायों में ट्रेनिंग के लिए आधुनिक तकनीकी संस्थान भी खोलेगा।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि इससे प्रदेश के हजारों युवाओं को ट्रेनिंग के साथ रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश कौशल विकास कार्यक्रम के शुभारंभ पर बोल रहे थे। सोमवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कौशल विकास क्षेत्र में विभिन्न औद्योगिक संगठनों और क्षेत्रीय कौशल परिषदों के साथ रिकॉर्ड 17 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भी किए गए।
विज्ञापन
ये क्षेत्रीय कौशल परिषदें 20 से अधिक केंद्रीय मंत्रालयों और 50 बड़े औद्योगिक संगठनों का प्रतिनिधित्व करती हैं। ये मांग आधारित और गुणात्मक कौशल विकास में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की सहभागी होंगी।
विज्ञापन
पीपीपी मोड में खुल सकती है यूनिवर्सिटी
हिमाचल कौशल विकास निगम के प्रस्ताव पर इस यूनिवर्सिटी को पीपीपी मोड में खोला जा सकता है। इस यूनिवर्सिटी के खुलने से वोकेशनल सेकेंडरी स्कूलों और आईटीआई के विद्यार्थियों को भी फायदा मिलेगा।