{"_id":"f6f230fad7225325a2767266f7174984","slug":"sketing-starts-in-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमलाः सिर्फ 100 रुपए में लें स्केटिंग का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमलाः सिर्फ 100 रुपए में लें स्केटिंग का मजा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 25 Dec 2014 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के लक्कड़ बाजार स्थित ओपन एअर आईस स्केटिंग रिंक स्केटिंग के लिए तैयार हो गया है। मौसम अनुकूल रहने से यहां बर्फ जमना शुरू हो गई है। वीरवार को रिंक में आईस स्केटिंग का ट्रायल हुआ। यह पूरी तरह सफल रहा।
विज्ञापन
शुक्रवार से रिंक में नियमित स्केटिंग शुरू हो जाएगी। हालांकि सेशन मौसम पर निर्भर करेगा। स्थानीय लोगों के साथ सैलानी भी रिंक में स्केटिंग का आनंद ले सकेंगे। आईस स्केटिंग क्लब के आयोजन सचिव मनप्रीत सिंह ने बताया कि रिंक में एक सेशन के महज 100 रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
पूरे स्केटिंग सीजन के लिए जूनियर वर्ग में फीस 700 रुपये (हॉफ सीजन) और सीनियर वर्ग में 2000 रुपये निर्धारित की है। स्केटिंग करने के इच्छुक लोगों को मेंबरशिप के लिए फार्म भरना होगा। फार्म आईस स्केटिंग रिंक में उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
मनप्रीत ने बताया कि यदि मौसम अनुकूल रहा तो रिंक में आईस स्केटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। स्पर्धा के लिए देशभर से स्केटरों को आमंत्रित किया जाएगा।