फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sjvn Painting Competition, Amrit Kaur and Asmita's painting got first prize

SJVN Painting Competition: अमृत कौर और अस्मिता की पेंटिंग को मिला पहला पुरस्कार

Mon, 14 Nov 2022 09:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Nov 2022 09:48 PM IST
सार

एसजेवीएन कॉरपोरेट मुख्यालय में प्रदर्शित विजेता पेंटिंग की सराहना करते हुए नंद लाल शर्मा ने उत्कृष्ट कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करने और अपने चित्रों के माध्यम से विषय को खूबसूरती से उजागर करने के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी। 

विज्ञापन
sjvn  Painting Competition, Amrit Kaur and Asmita's painting got first prize
पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेता छात्रा को एसजेवीएन के अध्यक्ष ने किया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश स्थित स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए कॉरपोरेट मुख्यालय शिमला में ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। कक्षा पांचवीं से सातवीं की श्रेणी ए में अमृत कौर को पहला, पृथ्वी चंदेल को दूसरा और वैष्णवी वर्मा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। कक्षा आठवीं से दसवीं की श्रेणी बी में अस्मिता को पहला, आनंदी जैन को दूसरा और अनन्या नेगी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। पहले पुरस्कार के तौर पर विजेताओं को 50,000 रुपये, दूसरे स्थान पर 30,000 रुपये और तीसरे स्थान पर 20,000 रुपये दिए गए। दोनों श्रेणियों 7,500 रुपये के 10 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। नंद लाल शर्मा ने अभियान को सफल बनाने में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के 436 स्कूलों के कुल 1,869 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के पहले चरण में भाग लिया। एसजेवीएन कॉरपोरेट मुख्यालय में प्रदर्शित विजेता पेंटिंग की सराहना करते हुए नंद लाल शर्मा ने उत्कृष्ट कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करने और अपने चित्रों के माध्यम से विषय को खूबसूरती से उजागर करने के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी। विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना स्वरूप ऊर्जा संरक्षण जागरूकता को आगे बढ़ाने के लिए सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और एलईडी बल्ब भी प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि आगामी चरण में दोनों श्रेणियों में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के पहले, दूसरे और तीसरे पुरस्कार विजेता राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रथम पुरस्कार दोनों श्रेणियों के लिए 1,00,000 रुपये रुपये, दूसरे पुरस्कार में 50,000 रुपये और तीसरे पुरस्कार के तौर पर 30,000 रुपये दिए जाएंगे। दोनों श्रेणियों के लिए 15,000 रुपये के दस सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed