फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Six Person Killed in Car Accident at Nerwa, Shimla.

हिमाचल: शादी से लौट रही ऑल्टो कार खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत

Wed, 03 May 2017 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरवा
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरवा Updated Wed, 03 May 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
Six Person Killed in Car Accident at Nerwa, Shimla.

शिमला के नेरवा में एक ऑल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है। कार सवार सभी लोग एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार इस कार में कुल 6 लोग सवार थे।

विज्ञापन


हादसा सोमवार देर रात हुआ है। बताया जा रहा है कि नेरवा के एचआरटीसी में कार्यरत परिचालक श्याम सिंह चौहान के बेटे की शादी हो रही थी। इस शादी समारोह में शामिल होने के बाद ये लोग कार में सवार होकर नेरवा के इड़ा से शामठा की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही पंचायतघर इड़ा के पास पहुंचे कि कार बेकाबू होकर करीब 600 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्‍थानीय लोग मौके पर पहुंचे और शवों को खाई से सड़क तक पहुंचाया। हादसे की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। यह कार ओम प्रकाश की थी। वह जेसीबी के आपरेटर का काम करता था। हादसे के बाद मतकों के शव खाई में इधर उधर छिटक कर पडे़ थे जिस कारण लोगों को शव तलाशने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

मृतकों में कार चालक ओमप्रकाश (27) पुत्र कर्मचंद निवासी सलूणी चंबा, मोहर सिंह (52) निवासी गांव चौड़, सूरत सिंह (38) निवासी शामठा, बलवंत (37) निवासी बजाह, बंसीलाल (38) निवासी चंईजन, कंवर सिंह (42) शामिल हैं। मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि के तौर पर 25 25 हजार रुपए की फौरी राहत दी गई है।

तो शायद बच जाती सारी जानें

Six Person Killed in Car Accident at Nerwa, Shimla.

रात भर शादी समारोह में जश्न मना कर पांच लोग कार में बैठकर घर की ओर निकल चुके थे। उनका एक साथी बंसी लाल शादी समारोह में ही रह गया था।

करीब तीन किलोमीटर दूर बंसी लाल ने एक साथी को फोन किया और कार में सवार सभी को यह कह कर बुला लिया कि उसे भी जरूरी घर जाना है। दोबारा लौटते समय करीब एक किलोमीटर दूर ही कार खाई में गिर गई। हादसे में बंसी लाल की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed