{"_id":"6384db26b2227f120d19f799","slug":"six-people-were-injured-in-the-attack-of-hornet-one-serious-was-referred-to-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una: डोहक में रंगडों के हमले से छह लोग घायल, गंभीर हालत में एक को ऊना किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: डोहक में रंगडों के हमले से छह लोग घायल, गंभीर हालत में एक को ऊना किया रेफर
Mon, 28 Nov 2022 09:31 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसीए, बंगाणा (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसीए, बंगाणा (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 28 Nov 2022 09:31 PM IST
सार
ऊना जिले के बगाणा क्षेत्र के डोहक गांव में बालन लेने गए छह लोगों पर रंगड़ों ने हमला बोल दिया। इनमें से तीन लोगों को उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
रंगडों के हमले से बच्चा घायल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बगाणा क्षेत्र के डोहक गांव में बालन लेने गए छह लोगों पर रंगड़ों ने हमला बोल दिया। इनमें से तीन लोगों को उपचार के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक बुजुर्ग को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया है। अन्य तीन का घर में ही उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार डोहक गांव के कुछ लोग बालन का इंतजाम के लिए गांव से कुछ दूरी पर थे।
विज्ञापन
इस बीच एक पेड़ में रंगडों का छत्ता बना हुआ था। इस पेड़ से बालन का इंतजाम करते हुए लोगों ने रंगडों के छत्ते पर ध्यान नहीं दिया और पेड़ में हलचल होने पर रंगडों ने हमला कर दिया। इसमें छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन अधिक घायल होने पर इन्हें बंगाणा अस्पताल ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
यहां से 70 वर्षीय गोपाल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया। जबकि अन्य घायलों में 50 वर्षीय काडू राम, 14 वर्षीय कुबेर कालिया, निखिल, अभी जस्सल व एक अन्य व्यक्ति शामिल है। उधर, डॉक्टर चेतन ने बताया कि एक व्यक्ति को रेफर किया है। जबकि अन्य की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन