फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Six people swept away in a flash flood near paonta sirmour himachal pradesh

उफनती बरसाती खड्ड में 6 लोग बहे, 1 की मौत

Sun, 17 Jul 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर) Updated Sun, 17 Jul 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
Six people swept away in a flash flood near paonta sirmour himachal pradesh

उफनती बरसाती खड्ड में छह लोग बह गए। इनमें से एक 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई। पांवटा के बरसाती खड्ड जंबूखाला में शनिवार को छह लोग बह गए। पांच लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। शनिवार को दो अलग-अलग स्थलों जंबूखाला व जमूटूआ बरसाती खड्ड में हादसे हुए। मृतक की पहचान यूपी के ग्राम कलवारनपूर्वा निवासी मुस्तकीम(15) के रुप में हुई है।

विज्ञापन


पांवटा में देर शाम दर्दनाक हादसा हुआ। ग्रामीणों ने खड्ड में शव को काफी मशक्त के बाद तलाश कर परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार सुबह से ही पांवटा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश शुरू हुई जिससे नदी व बरसाती नाले उफान पर थे। अमरकोट में मिस्त्री व मजदूरी कार्य करने वाले मोहम्मद गुड्डू(45), उनका पुत्र मुस्तकीम(15) अन्य युवक जावेद व नीतिश(10) जंबूखड्ड के सहायक नाले को पार कर सुबह जंगल की तरफ निकले, जहां से जंगली मशरुम( खुंबिया) लेकर आते थे।
विज्ञापन


शनिवार को जंगल से मशरूम वापस लेकर लौटते वक्त जंबूखाले के साथ लगते जमूटुआ खड्ड में जल स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया था। मोहम्मद गुड्डू ने सभी को एक साथ एक दूसरे का हाथ पकड़ कर चलने को कहा। इस बीच नीतिश का पांव फिसल गया। सभी का संतुलन बिगड़ने से बहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतिश को मोहम्मद गुड्डू ने पकड़ लिया लेकिन उसका अपना बेटा मुस्तकीम(15) निवासी कलवारनपूर्वा तहसील घेला जिला लखीमपुर उतर प्रदेश खड्ड के उफान में बह गया। अमरकोट पंचायत के प्रधान राकेश महरालू ने कहा कि गोंदपूर अमरकोट पंचायत में सूचना दी गई जिसके बाद ग्रामीणों ने करीब 700 मीटर दूरी पर खड्ड से मृतक का शव देर शाम को बाहर निकाल लिया। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया।

दो सुरक्षा कर्मी भी बाल-बाल बचे

Six people swept away in a flash flood near paonta sirmour himachal pradesh

एक अन्य मामले में किशनपुरा इकाई के दो सुरक्षा कर्मी देर शाम को जंबूखाला पार कर रहे थे। इस बीच दोनों बहने लगे। एक युवक तैर कर बाहर आ गया। जबकि पप्पू कुमार(25) काफी दूर तक बह कर गया। लोगों ने सुरक्षा कर्मी को खड्ड से किसी तरह बाहर निकाला।

पांवटा सिविल अस्पताल उपचार को पहुंचाया जहां पर युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि यूपी के 15 वर्षीय बालक की खड्ड में बहने से मौत हो गई है लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है।

ग्रामीणों ने वाहन किराए को एकत्र की राशि
अमरकोट पंचायत के प्रधान राकेश महरालू ने कहा कि मोहम्मद गुड्डू का गरीब परिवार है। उसके 15 वर्षीय बेटे मुस्तकीम की मौत बरसाती खड्ड में बहने से हो गई। परिजन बेटे का शव अपने पैतृक गांव दफनाने को ले जाना चाहते थे। सभी ग्रामीणों ने 14 हजार राशि एकत्र कर वाहन किराए के लिए दी जिसके बाद मृतक का शव लेकर पीड़ित परिवार अपने गांव यूपी रवाना हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed