{"_id":"5aeabd664f1c1b5d098b7c7d","slug":"six-passenger-injured-in-bus-accident-at-amb-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस के आगे गिरा पेड़, छह यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस के आगे गिरा पेड़, छह यात्री घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 03 May 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना अंब के तहत देर रात बॉम्बे पिकनिक स्पॉट के नजदीक एक हरियाणा रोडवेज की बस पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस एचआर 99- 2665 ऊना की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े 12 बजे चल रहे तूफान व आंधी की वजह से एक पेड़ अचानक बस के आगे आ गिरा। जिससे बस में सवार यात्रियों को चोटें पहुंची। बस करनाल से बैजनाथ की तरफ जा रही थी। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर यात्रियों को बाहर निकाला व 108 से अस्पताल पहुंचाया। उधर डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि मामले की जांच जा रही है।
विज्ञापन