{"_id":"6a92f4008a747cc33102481a","slug":"milkha-and-sachin-tendulkar-houses-dominated-sports-day-shimla-news-c-19-sml1002-777869-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: खेल दिवस पर मिल्खा और \nसचिन तेंदुलकर हाउस छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: खेल दिवस पर मिल्खा और सचिन तेंदुलकर हाउस छाए
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के समरहिल मैदान में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शारीरिक शिक्षा विभाग के आयोजन में चार सदनों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
हॉकी के फाइनल में पीटी उषा हाउस ने पहला स्थान हासिल किया जबकि मिल्खा सिंह हाउस दूसरे स्थान पर रहा। रस्साकशी में मिल्खा सिंह हाउस विजेता बना। सचिन तेंदुलकर हाउस को दूसरा स्थान मिला। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में सचिन तेंदुलकर हाउस का दबदबा रहा। बोरी दौड़ में गीजेश ने पहला स्थान हासिल किया जबकि धामेश्वर दूसरे स्थान पर रहे। चम्मच-नींबू दौड़ में मेजर ध्यानचंद हाउस के नारायण विजेता बने। सचिन तेंदुलकर हाउस की चाहत दूसरे स्थान पर रहीं। तीन टांग दौड़ में गीजेश और रेहान की जोड़ी प्रथम रही। निकिता और पलाया दूसरे स्थान पर रहे। गुब्बारा दौड़ में रेहान ने पहला स्थान हासिल किया जबकि मिल्खा सिंह हाउस की तनुजा दूसरे स्थान पर रहीं। छात्राओं की रस्साकशी में तीसरे सेमेस्टर की छात्राएं विजेता बनीं। उन्होंने प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं को हराया। छात्रों की रस्साकशी में प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने बाजी मारी। कार्यक्रम में भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. नैन जीत सिंह नेगी मुख्य अतिथि रहे। विभागाध्यक्ष प्रो. मनोहर लाल ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया।