फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prior to this, 300 saplings had also been planted in the villages surrounding the Mashobra forest range.

Shimla News: एसएसबी जवानों ने मशोबरा में रोपे 300 पौधे

Sat, 29 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Prior to this, 300 saplings had also been planted in the villages surrounding the Mashobra forest range.
शिमला। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने मशोबरा के गांव कुई (बल्देयां) में शनिवार को 300 पौधे रोपे। यह पौधरोपण अभियान पर्यावरण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया गया। सशस्त्र सीमा बल दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र कसुम्पटी के चालीस जवानों ने इस अभियान में भागीदारी की। उप कमांडेंट (संचार) नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में वन विभाग के साथ मिलकर पौधे लगाए गए। एसएसबी पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार पौधारोपण की मुहिम चला रही है। इस मौके पर प्रशिक्षुओं सहित निरीक्षक सामान्य राजेश कुशवाहा, नायक सामान्य लक्ष्मी सिंह और वन रक्षक नीरज कुमार उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article