हिमाचल में हादसे, कार और पिकअप लुढ़कने से छह लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। ये हादसे हिमाचल के शिमला जिले के कुमारसैन और कुल्लू के आनी में हुए। कुमारसैन के जजैहली में कार और निरमंड के जाओं में पिकअप लुढ़कने से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं हैं। दोनों ही हादसों के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
जजैहली में वीरवार सुबह 10:30 बजे मारुति कार नंबर 63ए0262 कोटीघाट से कुमारसैन की ओर जा रही थी कि अचानक कांगल के नजदीक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें हुडर कोटीघाट के टेक चंद (52), राजेंद्र (49) और लायक राम (52) डीम कोटीघाट की मौत हो गई।
मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार की फौरी राहत
तहसीलदार डीएस कौशल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार की फौरी राहत दी गई है। डीएसपी सोम दत्त ने बताया कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। डीएसपी आनी बलदेव ठाकुर ने बताया कि बीती रात करीब पौने एक बजे निरमंड जाओं के पास बजरागी में एक पिकअप एचपी 35-3059 अनियंत्रित
होकर ढांक से करीब दो सौ मीटर नीचे जा गिरी। इसमें चायल पंचायत का बसवारी निवासी चालक मंगतराम (33), दोघरी निवासी झावे राम (32) और राकेश (23) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।