{"_id":"5b4cb2ac4f1c1b4f748b5110","slug":"six-cows-found-dead-in-cow-shed-at-nurpur-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":" गो सदन में 6 गाय मरीं, एसडीएम ने निरीक्षण कर पाईं कई खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो सदन में 6 गाय मरीं, एसडीएम ने निरीक्षण कर पाईं कई खामियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूरपुर(कांगड़ा)
Updated Mon, 16 Jul 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
नूरपुर स्थित खज्जियां गो सदन में छह गायों के मरने का मामला सामने आया है। गो सदन में रखी गईं कुछ गायों की आंखे तक कौए नोंचकर ले गए थे। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम नूरपुर सुरेंद्र ठाकुर ने गो सदन का जायजा लिया। उन्होंने कई अनियमितताएं पाई हैं।
विज्ञापन
एसडीएम ने पाया की खज्जियां गो सदन में अव्यवस्था का आलम था। गायों के मरने का कारण पता नहीं चल सका है। लेकिन, माना जा रहा है कि उक्त गोसदन में अव्यवस्था के कारण गायों की दुर्दशा हो रही है। गायों की उचित देखभाल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
बीमार गायों को भी अन्य गायों के साथ ही रखा जा रहा है। मरने वाली गाय बीमार चल रही थीं, जिन्हें अन्य गायों के साथ ही रखा गया था। गोसदन में जगह-जगह गोबर के ढेर पाए गए। कुछ बीमार गायों की आंखे कौए निकाल कर ले गए थे।
विज्ञापन
चारे के नाम पर भी नाम मात्र आहार दिया जा रहा था। एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि खज्जियां गोसदन में छह गायों की मौत की सूचना मिली थी। दौरा करने पर उन्होंने खज्जियां गोसदन में सुधार की सख्त जरूरत महसूस की है।
गोसदन में गंभीर रूप से बीमार चल रही गायों को गोसदन के अतिरिक्त शेड में ले जाया गया है। पशु चिकित्सा अधिकारी को दिन में तीन बार गोसदन में पशुओं की मेडिकल जांच करने के आदेश दिए गए हैं। विभाग को दिन में तीन बार पशुओं को चारा और फीड डालने की भी हिदायत दी गई है।