{"_id":"640b650e39df2e80720e8366","slug":"sit-headed-by-dig-madhusudan-will-investigate-the-manikarna-ruckus-case-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मणिकर्ण हुड़दंग मामले की जांच करेगी डीआईजी मधुसुदन की अगुवाई वाली एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मणिकर्ण हुड़दंग मामले की जांच करेगी डीआईजी मधुसुदन की अगुवाई वाली एसआईटी
Fri, 10 Mar 2023 10:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 10 Mar 2023 10:43 PM IST
सार
कुल्लू जिले के मणिकर्ण में हुए हुड़दंग मामले की जांच के लिए अब एसआईटी (विशेष अन्वेषण दल) का गठन किया गया है। एसआईटी में डीआईजी मधुसुदन को चेयरमैन बनाया गया है।
विज्ञापन
जांच।सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकर्ण में हुए हुड़दंग मामले की जांच के लिए अब एसआईटी (विशेष अन्वेषण दल) का गठन किया गया है। एसआईटी में डीआईजी मधुसुदन को चेयरमैन बनाया गया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा और थर्ड बटालियन के भगत सिंह ठाकुर को सदस्य बनाया गया है। एसआईटी की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी ताकि मामले की सच्चाई सबके सामने आ सके। इसके साथ ही एसआईटी समय-समय पर जांच की प्रगति के संबंध में पुलिस मुख्यालय को सूचना देगी। पिछले दिनों मणिकर्ण में हुड़दंगियों ने रात के समय करीब 10 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़ने के साथ लोगों के घरों में पत्थर फेंके थे।
विज्ञापन
हुड़दंग के बाद मणिकर्ण में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। पुलिस ने मणिकर्ण में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया हुआ है। इसके साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की जांच के लिए भुंतर के समीप हाथीथान में नाका लगाया है। हुड़दंग मामले को लेकर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 427 और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला भी दर्ज किया है। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन