फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sirsa youth's bail plea rejected for absence

Shimla News: गैरहाजिरी पर सिरसा के युवक की जमानत अर्जी खारिज

Tue, 25 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Sirsa youth's bail plea rejected for absence
शिमला। जिला अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में हरियाणा के सिरसा निवासी आरोपी विजय सोनी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।अदालत ने कहा कि आरोपी ने पूर्व में मिली जमानत का उल्लंघन किया और गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद भी पेश नहीं हुआ। यह मामला 20 मार्च 2023 को ढली थाना क्षेत्र का है। रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी को 29 दिसंबर 2023 को यह शर्त रखते हुए जमानत दी थी कि वह हर सुनवाई पर उपस्थित रहेगा लेकिन वह 25 सितंबर 2024 को बिना किसी अनुमति या छूट के अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद उसकी जमानत रद्द कर दी गई और गैर जमानती वारंट जारी किए गए। आरोपी को बाद में एक अन्य मामले में हिरासत में होने के कारण प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने कहा कि आरोपी की ओर से पेश किया डेंगू और पिता की बीमारी का कारण प्रमाणित नहीं है। 9 मई 2025 को इसी आधार पर उसकी जमानत अर्जी खारिज की जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article