फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sirmour village women Ban wine drinking and selling. Fixed penalty.

नशा करने वालों को महिलाओं ने सुनाया फरमान

Wed, 21 Jan 2015 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर Updated Wed, 21 Jan 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
sirmour village women Ban wine drinking and selling. Fixed penalty.

हिमाचल प्रदेश सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के तहत रणफुआ जबड़ोग की महिलाओं ने मिसाल कायम करते हुए नशाखोरी और शराब के सेवन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं के इस कड़े फरमान के बाद बेवड़े सांसत में हैं।

विज्ञापन


सभी महिलाएं नशाखोरी के खिलाफ लामबंद हो गई हैं। महिलाओं ने फैसला लिया कि शराब पीने वालों पर अब सीधे तौर पर 500 रुपयों का जुर्माना ठोका जाएगा।

महिला मंडल की सदस्यों ने बताया कि वह इस बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी शीघ्र ही क्षेत्रवासियों की ओर से एक ज्ञापन भी सौंपने जा रही हैं, ताकि नशाखोरी के खिलाफ सरकार भी कड़े कदम उठाए।
विज्ञापन

शराब बेचने वालों पर भी लगेगा जुर्माना

sirmour village women Ban wine drinking and selling. Fixed penalty.

स्‍थानीय महिलाओं ने फैसला लिया है कि शराब पीने वालों के साथ साथ शराब बेचने वालों पर भी वह कड़ी कार्रवाई करेंगी। इसी को देखते हुए शराब बेचने वालों से 5000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।

महिला मंडल प्रधान मेंहदी देवी, पूर्व प्रधान तोता देवी, लक्ष्मी देवी, पदमा देवी, तारा, सुगना देवी, सुमित्रा देवी, अनिता देवी, रक्षा देवी, चंपा देवी, शांति देवी और महिमा देवी ने यहां जारी अपने बयान में बताया कि उन्होंने आए दिन शराबियों की हरकतों और इसके दुष्परिणामों को देखते हुए शराबखोरी पर प्रतिबंध लगा दिया है।

उन्होंने ठान ली है कि वह अपने क्षेत्र के मर्दों को इस नशे के गर्त से बाहर निकालकर लाएंगी। इसी मुहिम के तहत जुर्माना भी फिक्स कर दिया गया है।

महिलाओं का कहना है कि अगर लोग नशे में चूर रहेंगे तो आने वाली पी‌ढ़ी भी नशे का सेवन करेगी। यही वजह है कि अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ही उन्होंने नशाखोरी के खिलाफ लड़ाई लड़ने का फैसला ‌किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed