फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sirmour resident Sushma first beneficiary of ayushman yojna in himachal pradesh

हिमाचल में सुषमा बनीं पहली आयुष्मान लाभार्थी, सिविल अस्पताल में हुई थीं भर्ती

Tue, 09 Oct 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 09 Oct 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
Sirmour resident Sushma first beneficiary of ayushman yojna in himachal pradesh

सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र की सुषमा देवी आयुष्मान भारत योजना की पहली लाभार्थी बनी हैं। जन आरोग्य योजना के तहत इलाज प्राप्त करने वाली सुषमा देवी बुखार से ग्रस्त होने के कारण 27 सितंबर को सिविल अस्पताल राजगढ़ में दाखिल हुईं। इनका 3 अक्तूबर तक सफल उपचार हुआ।

विज्ञापन


आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का 23 सितंबर को शुभारंभ किया गया है। योजना के तहत प्रदेश के 249 लाभार्थी निशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ ले रहे हैं। इनमें लाभार्थियों के इलाज की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है।
विज्ञापन


प्रधान सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि योजना में सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 के आधार पर चयनित परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ दिया जा रहा है। जिन परिवारों के स्मार्ट कार्ड राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में 2014-15 में बनाए हैं, उन परिवारों को भी योजना में शामिल किया गया है। योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने पर पांच लाख के निशुल्क इलाज की सुविधा है। सरकार ने 175 अस्पताल पंजीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन भी कर सकेंगे आवेदन
योजना में सभी तरह की आम और गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है। लाभार्थी पूरे भारत में पंजीकृत अस्पतालों में इलाज करवा सकते हैं। अस्पताल में जाते समय लाभार्थी अपना राष्ट्रीय बीमा योजना का स्मार्ट कार्ड, आधार कार्ड और राशन कार्ड अवश्य ले जाएं। लाभार्थी भारत सरकार के टोल फ्री नंबर - 14555 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed