जेम पोर्टल से जुड़ने वाला देश का पहला जिला बना सिरमौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे स्वयं सहायता समूहों को घर बैठे विपणन की सुविधा मिलेगी। इससे लोकमित्र केंद्रों की कमाई में भी इजाफा होगा। पहले चरण में फाइल कवर और पेन स्टैंड बनाने वाले नाहन के एक स्वयं सहायता समूह को इस वेबसाइट से जोड़ा गया है। जिला सिरमौर में कुल 1400 स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं।
इन समूहों से जुड़ीं महिलाएं क्षेत्र में मिलने वाले कच्चे माल से सामान तैयार कर रही हैं, लेकिन बेहतरीन विपणन की सुविधा उपलब्ध न होने से उनकी आर्थिकी नहीं सुधर रही। इन समूहों की विपणन समस्या दूर करने को उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने विशेष पहल की है।
स्वयं सहायता समूहों को इंटरनेट की जानकारी पाने के लिए लोकमित्र केंद्रों से जोड़ा गया है। लोकमित्र केंद्र सरकार के जेम पोर्टल पर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के चित्र अपलोड करेंगे। इसी वेबसाइट से विभिन्न राज्य उत्पादों का ऑर्डर दे सकेंगे।
पोर्टल से जुड़ेंगे सिरमौर के सभी समूह
डीसी सिरमौर ललित जैन ने कहा कि इस पोर्टल से सिरमौर के सभी समूह जोड़े जाएंगे। इससे सरकारी सामान की खरीद में पारदर्शिता आएगी। इस राष्ट्रीय स्तर के खरीद पोर्टल से फाइल कवर, पेन स्टैंड, फर्नीचर, स्मृतिचिह्न, स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार शॉल, टोपी, गर्म कपड़े इत्यादि के ऑर्डर मिल सकेंगे। भविष्य में समूहों की महिलाओं को कंप्यूटर ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
सभी विभागों को ऑनलाइन खरीद के आदेश
उपायुक्त ने कहा कि उन्होंने अपने जिला में सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि सरकारी सामान की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जाए। खुले बाजार की अपेक्षा जेम पोर्टल से काफी कम दर पर सामान उपलब्ध होगा। यदि यह प्रयोग सफल हुआ तो इस सेवा का और विस्तार किया जाएगा।