{"_id":"610fe6598ebc3e73d357f108","slug":"sirmour-bus-accident-narrow-escape-himachal-govt-honour-driver-to-save-30-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: 30 लोगों की जान बचाने वाले बस ड्राइवर को सम्मानित करेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: 30 लोगों की जान बचाने वाले बस ड्राइवर को सम्मानित करेगी सरकार
Sun, 08 Aug 2021 08:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Aug 2021 08:13 PM IST
सार
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बेहतर ड्राइविंग करने वाले चालकों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना चाहिए।
विज्ञापन
बस चालक की सूझबूझ से बची 30 यात्रियों की जान। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरमौर जिले के पांवटा साहिब-शिलाई गत्ताधार नेशनल हाईवे पर शुक्रवार दोपहर अपनी सूझबूझ से बस में बैठी तीस सवारियों की जान बचाने वाले बस चालक को जयराम सरकार सम्मानित करेगी। परिवहन निदेशालय ने सिरमौर जिले के अधिकारियों से हादसे पर रिपोर्ट मांग ली है। रिपोर्ट के आधार पर निदेशालय उसे प्रशस्तिपत्र देकर या अन्य तरीके से सम्मानित कर सकता है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बेहतर ड्राइविंग करने वाले चालकों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना चाहिए। बता दें कि 6 अगस्त शाम को करीब चार बजे पांवटा साहिब-शिलाई-गताधार रूट पर चलने वाली एक निजी बस शिलाई की ओर जा रही थी। कफोटा से करीब दस किलोमीटर दूर बोहराड़ के समीप अचानक बस की स्टीयरिंग रॉड टूट गई। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और बस खाई की तरफ उतर गई। बस सड़क किनारे लगे पैरापिट को तोड़कर बाहर निकल गई।
विज्ञापन
सवारियों ने बताया कि रॉड टूटने के बाद चालक ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए ब्रेक पैडल पर खड़ा हो गया। इससे बस रुक गई और सवारियां बस से नीचे उतर गईं। इसके बाद उन्होंने टायर में ईंटें लगा दीं, जिसके बाद चालक भी बस से सुरक्षित नीचे उतर गया।
विज्ञापन
सवारियों का कहना है कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ब्रेक लगा दी और जब तक आखिरी सवारी बस से नहीं उतरी तब तक अपनी जान जोखिम में डालकर ब्रेक पर खड़ा रहा। इसी सूचना के बाद अब परिवहन निदेशालय ने सिरमौर प्रशासन से इस संबंध में जानकारी मांग ली है।