{"_id":"64623b196c5c1a962904f0f8","slug":"sirmaur-s-suryanshi-will-represent-himachal-in-chess-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शतरंज में सिरमौर की सूर्यांशी शर्मा करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शतरंज में सिरमौर की सूर्यांशी शर्मा करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व
Mon, 15 May 2023 07:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 15 May 2023 07:32 PM IST
सार
सिरमौर के पच्छाद के शानत बासु गांव की निवासी सूर्यांशी शर्मा ने 13-14 मई को शिमला जिला के रोहड़ू में हुई राज्य स्तरीय महिला शतरंज प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
सूर्यांशी शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की सूर्यांशी शर्मा राष्ट्रीय महिला शतरंज प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। सिरमौर के पच्छाद के शानत बासु गांव की निवासी सूर्यांशी शर्मा ने 13-14 मई को शिमला जिला के रोहड़ू में हुई राज्य स्तरीय महिला शतरंज प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। इसके आधार पर सूर्यांशी का चयन राष्ट्रीय महिला शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सनद् रहे कि सूर्यांशी शर्मा तीन साल से लगातार राज्य स्तरीय महिला शतरंज प्रतियोगिता में अपना दबदबा बनाए हुए है।
विज्ञापन
सूर्यांशी शर्मा नाहन में एवीएन स्कूल की 11वीं कक्षा में विज्ञान संकाय की छात्रा हैं। इनके पिता अमित शर्मा बनकला स्कूल में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता हैं, जबकि माता वंदना शर्मा भी इसी स्कूल में संस्कृत की अध्यापिका हैं। सूर्यांशी शर्मा पहले भी शतरंज की विभिन्न आयु वर्ग में हुई प्रतियोगिताओं के हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। सूर्यांशी शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच पंकज भंडारी, सिरमौर ब्रेन चैस अकादमी के संचालक आशीष ठाकुर व शैलजा ठाकुर को दिया है।
विज्ञापन