Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmaur: Private bus and car collide near Shambhuwala on National Highway, some passengers injured, watch vide

सिरमाैर: नेशनल हाईवे पर शंभूवाला के समीप निजी बस और कार में टक्कर, कुछ यात्रियों को आईं चोटें, देखें वीडियो

Mon, 10 Nov 2025 12:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन(सिरमाैर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन(सिरमाैर)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Nov 2025 12:52 PM IST
सार

शंभूवाला के समीप सोमवार को निजी बस व कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे के दौरान बस में 20 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे थे।

विज्ञापन
Sirmaur: Private bus and car collide near Shambhuwala on National Highway, some passengers injured, watch vide
शनल हाईवे पर शंभूवाला के समीप बस व कार में टक्कर। - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल हाईवे चंड़ीगढ़-देहरादून पर शंभूवाला के समीप सोमवार को एक निजी बस और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे के दौरान बस में 20 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। हादसे के दौरान यात्रियों में चीखों पुकार मच गई। यात्री घायल बताए जा रहे हैं, हालांकि इस बारे में पुलिस में मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन





प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर शंभूवाला के समीप नाहन से पांवटा साहिब की तरफ जा रही एक निजी बस तथा साहिब पांवटा से नाहन की तरफ आ रही एक इनोवा गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी और बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हाे गया। बताया जा रहा है कि हादसा गाड़ी के ओवरटेक करने के दौरान हुआ है।
विज्ञापन


उधर, हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में यात्रियों सहित कार सवारों को चोटें आई हैं, लेकिन कितने लोगों को चोटें आई इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बस में 20 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी की तरफ से कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन की चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. रेणू चौहान ने बताया कि मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन में सोमवार को शंभूवाला के समीप हुए हादसे से कोई घायल उपचार के लिए नहीं आया है। हो सकता है उपचार निजी अस्पताल में करवाया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed