{"_id":"6a75fcf97a6edf3c70022122","slug":"sirmaur-pmo-takes-cognizance-of-champa-s-letter-seeks-report-from-administration-on-churdhar-trekking-route-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: चंपा के पत्र पर पीएमओ ने लिया संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: चंपा के पत्र पर पीएमओ ने लिया संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
Fri, 07 Aug 2026 09:13 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:13 PM IST
सार
सिरमाैर जिले के राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित पैदल मार्ग निर्माण की मांग प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
चूड़धार चोटी(फाइल)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित पैदल मार्ग निर्माण की मांग प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक पहुंच गई है। राजगढ़ के नेरी-कोटली गांव की निवासी चंपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए पत्र पर पीएमओ ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन सिरमौर से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। इसके बाद जिला प्रशासन ने मामले में विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन
चंपा ने 15 जून को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर शिरगुल महाराज मंदिर शाया से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित पैदल मार्ग बनाने की मांग उठाई थी। उन्होंने पत्र में बताया था कि शाया और आसपास के क्षेत्रों से हर वर्ष हजारों श्रद्धालु चूड़धार की यात्रा करते हैं, लेकिन वर्तमान मार्ग पर पगडंडी और दिशा संकेतकों का अभाव है।
विज्ञापन
घने जंगल से होकर गुजरने वाले इस रास्ते में श्रद्धालु कई बार भटक जाते हैं और पूर्व में ऐसी घटनाओं में लोगों की जान भी जा चुकी है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त सिरमौर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भेजे गए हैं। इसके बाद उपायुक्त ने एसडीएम राजगढ़ और तहसीलदार राजगढ़ को मौके का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन