फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmaur Congress internal squabble reached Police station , case registered for assault

Himachal Congress: सिरमौर कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पार्टी के पूर्व विधायक, अध्यक्ष समेत चार पर मारपीट का दर्ज कराया केस

Tue, 21 Jun 2022 06:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jun 2022 06:51 PM IST
सार

जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रूपेंद्र ठाकुर ने नाहन थाने में केस दर्ज करवाया कि उनके साथ कांग्रेस के ही पूर्व विधायक किरनेश जंग और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय बहादुर समेत चार लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट की। 

विज्ञापन
Sirmaur Congress internal squabble reached Police station , case registered for assault
थाने पहुंची सिरमौर कांग्रेस की आपसी फूट। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सिरमौर कांग्रेस के बीच चल रही आपसी तनातनी और फूट पुलिस थाना तक जा पहुंची। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रूपेंद्र ठाकुर ने नाहन थाने में केस दर्ज करवाया कि उनके साथ कांग्रेस के ही पूर्व विधायक किरनेश जंग और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय बहादुर समेत चार लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट की। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बताया कि रूपेंद्र ठाकुर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में कांग्रेसी नेता रूपेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि जब वह शिमला से नाहन लौट रहे थे तो उन्हीं की पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक किरनेश चौधरी ने निहोग के समीप गाड़ी रोककर उन पर हमला किया।

विज्ञापन


साथ ही मारपीट भी की गई। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, एक अन्य युवा नेता और गाड़ी चालक भी मौजूद था। इसके बाद वह किसी तरह जान बचाकर पुलिस थाना नाहन पहुंचे और केस दर्ज करवाया। उधर, पांवटा साहिब के पूर्व विधायक किरनेश ने उन पर लगाए आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि शिमला में बैठक के बाद उनकी रूपेंद्र ठाकुर से कोई मुलाकात नहीं हुई। मारपीट के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन


रातभर मचा रहा बवाल
कांग्रेसी नेताओं की आपसी तनातनी के बीच नाहन के माल रोड पर रातभर बवाल मचा रहा। जिला कांग्रेस के दोनों धड़ों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी रही। रात दो बजे तक पुलिस थाना के बाहर कांग्रेस के दोनों खेमों के नेता व कार्यकर्ता जुटे रहे। हालांकि पुलिस ने समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरमौर कांग्रेस में चल रही वर्चस्व की जंग
सिरमौर कांग्रेस के नेताओं की बीच लंबे समय से वर्चस्व की जंग चल रही है। बीते दिनों सलानी में हुए भारत जोड़ो सद्भावना सम्मेलन से पहले ही कांग्रेस के एक धड़े ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए आलाकमान को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद 12 जून को सम्मेलन के दौरान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सामने भी हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ और अब मामला पुलिस तक भी जा पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed