{"_id":"030963ca6b0c96321104fffae51ff12a","slug":"singer-master-saleem-in-raj-bhawan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं जहां रहूं, कहीं भी रहूं तेरी याद साथ है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं जहां रहूं, कहीं भी रहूं तेरी याद साथ है
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 01 Dec 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजभवन में राज्यपाल उर्मिला सिंह ने रात्रि भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम में पंजाबी गायक मास्टर सलीम ने एक से बढ़कर एक गाने गाकर खूब रंग जमाया। उन्होंने मैं जहां रहूं कहीं भी रहूं तेरी याद साथ है, हम तेरे बिन रह नहीं सकते और दमदाम मस्त कलंदर गाने गाए।
विज्ञापन
इस दौरान डांस का दौर भी खूब चला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर सहित मंत्री शामिल हुए।इनमें जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, पूर्व राज्यपाल अश्विनी कुमार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति राष्ट्रीय विकास निगम के उपाध्यक्ष रवि ठाकुर, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार।
विज्ञापन
राज्य योजना बोर्ड के अध्यक्ष जीआर मुसाफिर, लोकायुक्त न्यायमूर्ति एलएस पांटा, मुख्य संसदीय सचिवों सहित हाई कोर्ट के जज, पूर्व विधायक, महापौर, उप महापौर, पूर्व मंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा शहर के प्रमुख लोगों आमंत्रित किया गया। उधर सलीम की गायकी का जादू भी कार्यक्रम में खूब चला। उन्होंने हिंदी और पंजाबी गानों से ऐसा समां बांधा की फरमाइशों का दौर फिर काफी लंबा चला।
विज्ञापन