{"_id":"589f39fc4f1c1b865237ce98","slug":"singer-gurdas-maan-paid-obeisance-at-chamunda-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की खूबसूरती के कायल हुए गायक गुरदास मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की खूबसूरती के कायल हुए गायक गुरदास मान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां के प्राकृतिक दृश्य मन को मोह लेते हैं। मेरा मन करता है कि मैं यहीं बस जाऊं। यह कहना है प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान का। चामुंडा मंदिर में शनिवार को वह परिवार सहित पहुंचे। उन्होंने मंदिर में माथा टेका और मां का आशीर्वाद लिया। मंदिर अधिकारी गिरजेश चौहान ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी ओम व्यास और बबलू ने मौली बांधी और प्रसाद स्वरूप मां की चुनरी भेंट की। इसके बाद गुरदास मान ने शिवालय में भी परिवार सहित माथा टेका। गुरदास मान ने बताया कि यहां आकर मां के चरणों में विधिवत पूजा-अर्चना कर मन को बड़ा सुकून मिलता है।
विज्ञापन
इसलिए जब भी मां चामुंडा मुझे बुलाएगी, मैं सारे काम छोड़कर मां के चरणों में हाजिरी लगाने के लिए पहुंच जाऊंगा। इस मौके पर मंदिर पुजारी पवन गोस्वामी, सुरेश शर्मा, राकेश बॉबी गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, श्यामलाल, रमेश धीमान उर्फ बबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन