फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Simran and Tushar got the title of best student

Shimla News: सिमरन और तुषार को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब

Sat, 23 Dec 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Simran and Tushar got the title of best student
जनेडघाट स्कूल के समारोह में मिला सम्मान
विज्ञापन

पहली कक्षा की नवयांशी, दूसरी के जतिन भी पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जनेडघाट का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया।
समारोह में बारहवीं कक्षा की छात्रा सिमरन और छात्र तुषार को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के रूप में पुरस्कृत किया। बारहवीं कक्षा के लक्ष्य और नौवीं कक्षा के आदिल को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी तथा उत्कृष्ट कार्य करने पर सुभाष हाउस को सर्वश्रेष्ठ हाऊस के खिताब से नवाजा। सेवानिवृत प्रवक्ता निहाल ठाकुर और सतीश निराला ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पंचायत प्रधान स्वरूप ठाकुर और चायल पंचायत के उपप्रधान पंकज ठाकुर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ. सोहन रांटा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर पहली कक्षा की नवयांशी, दूसरी के जतिन, तीसरी की ऐंजल शर्मा, चौथी के मिथुन, पांचवीं की तनवी, छठी की जानवी, सातवीं के शिवा, आठवीं के आदिल, नौवीं की वंशिका, दसवीं की महक, ग्यारहवीं की अदिति और बारहवीं की वर्षा को शैक्षणिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


भाषा उत्थान के लिए संस्कृत में दसवीं कक्षा की दीक्षा और महक को पुरस्कृत किया। पेंटिंग में युवराज, भाषण प्रतियोगिता में वंशिका, कविता पाठ में सुहानी, नारा लेखन में युवराज, निबंध लेखन में नितिका, दीक्षा, कला उत्सव में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर जय धीमान, समृति, अंकुश, जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बैडमिंटन स्पर्धा में प्राजक्ता, दीक्षा, पलक, चैस और जुडो में दीक्षा, बैडमिंटन में हर्षिता, दीक्षा, तनवी, खोखो में सिमरन, नितिका, अदिति, सरोज, रीया, भावना, आस्था, दीक्षा, स्मृति, चैस अंडर-19 में भावना, सिमरन और रीया को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रूप राम वर्मा, केसर सिंह ठाकुर, रामकृष्ण पूर्व उपप्रधान, कमनल राणा, सुनील शर्मा, प्रवीण कुमार और दीपिका सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article