{"_id":"973731f5a4e24de0e3d455c60add7a4f","slug":"silver-jublee-function-at-igmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले मिले यार, ताजा हो गई 25 साल पुरानी यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले मिले यार, ताजा हो गई 25 साल पुरानी यादें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 22 Apr 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के ओल्ड लेक्चर थियेटर में 1989 बैच के एमबीबीएस डाक्टरों ने सिल्वर जुबली मनाई।
विज्ञापन
समारोह में देश और विदेश से आए पुराने सहपाठी एकत्रित हुए और कॉलेज के पुराने दिनों को याद किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर डा. सालिग राम माजटा ने पुराने छात्रों को बधाई देकर किया।
उन्होंने छात्रों के साथ मिलकर पुरानी यादें ताजा की और कार्यक्षेत्र के अनुभव को साझा किया। कॉलेज सत्र के 25 वर्ष पूरे होने पर जिलों और देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों में कार्यरत डाक्टरों ने इकट्ठे होकर सिल्वर जुबली मनाई।
विज्ञापन
इस मौके पर डीडीयू से डा. राजेश राणा, डा. रजनीश सूद, डा. आरसी नेगी, आईजीएमसी के डा. विकास, डा. विकास सूद, डा. सुनील शर्मा, डा. दारा सिंह नेगी, डा. अनुपम पराशर, डा. अनुपम उपाध्याय, डा. गंगा रावत, राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा के डा. नरवीर चौहान, डा. संदीप कालिया आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
साथ ही डा. मुनींद्र नेगी, कांगड़ा से डा. विवेक सूद, डा. राजकुमार, मंडी से डा. पीयूष वैद्य, डा. प्रवीण, डा. दिनेश ठाकुर , अरुणाचल प्रदेश से डा. राम निवास भूरा, गुड़गांव से सुमन अरोड़ा, मौलाना मेडिकल कॉलेज से डा. राजदीप सिंह, डा. अभिनव गुप्ता, लुधियाना से डा. इंद्रजीत, मध्य प्रदेश से डा. अनूपमा और विदेश में कार्यरत डा. सोनाली शुक्ला और शाईला प्रसाद भी मौजूद रहे।