{"_id":"66cdbe98c9fa5b83030a3441","slug":"silt-in-projects-due-to-rain-drinking-water-supply-halted-shimla-news-c-19-sml1001-400242-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बारिश से परियोजनाओं में \nगाद, पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बारिश से परियोजनाओं में गाद, पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
शहर के कई इलाकों में तीसरे दिन भी पानी नहीं, रात से बंद है गिरि पेयजल परियोजना
नहीं थम रही भारी बारिश से आई गाद, टैंकों में भरा मलबा
गुम्मा में बिजली कट से पंपिंग बंद, छोटी परियोजनाएं भी बंद
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में इस हफ्ते पानी का संकट गहराने वाला है। शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति चौथे दिन में पहुंच गई है।
गाद के कारण ठप हुई परियोजनाओं से आपूर्ति न मिलने से बुधवार चौथे दिन भी पानी आएगा या नहीं, इसका कोई शेड्यूल जारी नहीं किया है। पेयजल कंपनी के अनुसार भारी बारिश के कारण आई गाद से गिरि पेयजल परियोजना ठप हो गई है। सोमवार रात से इस परियोजना के सभी पंप बंद पड़े हैं। टैंकों में मलबा भर गया है। मंगलवार दिन भर इस परियोजना से शहर को पानी नहीं मिला। गुम्मा परियोजना में भी बिजली कट के चलते मंगलवार दिन के समय पंपिंग बंद रही। कोटी बरांड़ी और चूरट जैसी छोटी परियोजनाओं से भी गाद के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। शहर के छोटा शिमला और संजौली जोन के टैंक मंगलवार को खाली रहे। छोटा शिमला जोन के कनलोग, स्ट्राॅबैरी हिल्स, छोटा शिमला बाजार में तीसरे दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं दी गई।
संजौली और चौड़ा मैदान जोन में भी सुबह कुछेक इलाकों में ही पानी आया। यहां भी टैंक खाली हो गए हैं। कंपनी के अनुसार शहर में अभी ज्यादातर इलाकों में तीसरे दिन पानी दिया जा रहा था लेकिन अब यह शेड्यूल भी बिगड़ गया है। पेयजल कंपनी ने बरसात को देखते हुए लोगों को पानी की बचत करने की सलाह दी है।
लोग बावड़ियों से पानी भरने को मजबूर
शहर में पानी की आपूर्ति न मिलने से लोग चश्मों और बावड़ियों का पानी भरने को मजबूर हो गए हैं। हालांकि राहत यह है कि बारिश के कारण शहर के प्राकृतिक स्रोतों में अभी भरपूर पानी है। लेकिन यह पीने लायक है या नहीं, इसके कोई सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं। इससे जलजनित बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। कंपनी सिर्फ अपने टैंकों से दिए जा रहे पानी के ही सैंपल ले रही है। कंपनी का दावा है कि बरसात में भी लोगों को शुद्ध पीने का पानी मुहैया करवाया जा रहा है।