फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shyam Lal selected for National Award for Teachers

26 साल से सेवाएं दे रहे श्याम लाल को राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा नेशनल अवार्ड

Mon, 29 Aug 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 29 Aug 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
Shyam Lal selected for National Award for Teachers
shyam lal

बिलासपुर के शिक्षक श्याम लाल का चयन नेशनल अवार्ड के लिए हुआ है। उन्हें अवार्ड पांच सितंबर को अध्यापक दिवस के मौके पर विज्ञान भवन में राष्ट्रपति के हाथों दिया जाएगा। श्याम लाल जिला की राजकीय केंद्र पाठशाला डियारा सेक्टर में केंद्र मुख्य शिक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


श्याम लाल को यह अवार्ड उनकी बेहतर सेवाओं के लिए दिया जाएगा। उन्हें यह अवार्ड राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी प्रदान करेंगे। मानव संसाधन मंत्रालय एवं स्कूल शिक्षा व साक्षरता विभाग ने श्याम लाल के चयन की सूचना प्रदेश सरकार और श्याम लाल को भेज दी है। श्याम लाल इससे पूर्व वर्ष 2010 में हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षक राज्य पुरस्कार से भी नवाजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं अक्तूबर, 2015 में यूनस्को की ओर से महाराष्ट्र में ग्लोबल टीचर रोल मॉडल अवार्ड से भी श्याम लाल को नवाजा जा चुका है। इसके अतिरिक्त बिलासपुर लेखक संघ, व्यास उत्सव समिति, दिव्य मानव ज्योति संस्थान मंडी, समर्पण सामाजिक संस्था सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाएं इन्हें विभिन्न अवार्डों से सम्मानित कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम लाल बिलासपुर जिला की झंडूता तहसील के बड़गांव पंचायत के निवासी हैं। वह बीए, बीएड  फिर हिंदी में स्नातकोत्तर और अब पीएचडी कर रहे हैं। वर्ष 1990 से लेकर अब तक साढ़े 26 वर्ष का अध्यापन का अनुभव हो चुका है।

इस कार्य में रहा है मुख्य योगदान
श्याम लाल जिस भी पाठशाला में गए उस पाठशाला में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी। वर्ष 1990 से लगातार अनाथाश्रम डैहर में बच्चों को हर वर्ष उपहार प्रदान करते हैं। स्कूलों में बच्चों को स्वेटर भेंट करना, खेल स्पर्धाओं के दौरान खिलाड़ियों को अपनी जेब से भोजन


करवाना, पौधरोपण करना, खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्वयं की निधि से विजेताओं को पुरस्कृत करना, स्कूल भवनों की मरम्मत अपने पैसे से ही करवा देना, स्कूलों को वाटर कूलर देना, स्कूलों की साफ-सफाई के लिए अपनी जेब से खर्च करना, अपनी बच्ची का जन्मदिन अनाथ बच्चों के साथ मनाना, प्रतिवर्ष रक्तदान करना, गरीब कन्याओं की शादी व पढ़ाई के लिए मदद करते आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed