{"_id":"5ca7046ebdec22145d3842c4","slug":"shubham-chandel-name-in-india-book-of-records","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुभम चंदेल का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुभम चंदेल का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने का दावा
Fri, 05 Apr 2019 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
शुभम चंदेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले की मोरसु सुल्तानी पंचायत के धलौण गांव निवासी शुभम चंदेल पुत्र राकेश चंदेल का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने का दावा किया गया है। उनका सबसे तेज भारतीय रैपर होने का दावा किया जा रहा है। शुभम चंदेल ने बोहिमिया का गाना जिसे उसने 4.20 मिनट में गाया था, उसे 45 सेकेंड में पूरा कर नया इतिहास कायम किया है।
विज्ञापन
शुभम चंदेल की इस उपलब्धि से पिता राकेश चंदेल और माता सुमन चंदेल काफी खुश हैं। शुभम का कहना है कि यह रिकॉर्ड बनाने के लिए माता-पिता का पूरा सहयोग मिला। उनकी दादी रोशनी देवी भी काफी खुश हैं। शुभम चंदेल हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर में बीडीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं। उनका कहना है कि वे बीडीएस की पढ़ाई के साथ और भी नए रिकॉर्ड स्थापित करेंगे।
विज्ञापन