फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shubh muhurat for rakshabandhan

रक्षाबंधन आज, पढ़िए कब है शुभ मुहूर्त?

Sun, 10 Aug 2014 07:52 AM IST
Updated Sun, 10 Aug 2014 07:52 AM IST
विज्ञापन
shubh muhurat for rakshabandhan

रक्षाबंधन के पर्व पर रविवार को बहनें अपने भाइयों को दोपहर 1:38 बजे के बाद राखियां बांध सकेंगी। दोपहर 1:38 बजे तक भद्रा काल रहेगा।

विज्ञापन


पंचमुखी हनुमान मंदिर केलटी के पुजारी पंडित संजय शास्त्री का कहना है कि 1:38 बजे से 4:26 बजे तक रक्षा सूत्र बांधना शुभ रहेगा। रक्षा बंधन को लेकर शनिवार को शहर के बाजारों में खूब रौनक रही।

बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी सजाने को रक्षासूत्र खरीदने के लिए जमकर खरीदारी की।

नए स्टाइल की राखियां पहली पसंद

shubh muhurat for rakshabandhan

लोअर बाजार सहित शहर के अन्य बाजार में खरीदारी को युवतियों और महिलाओं की खासी भीड़ जुटी। इसके अलावा मिष्ठान भंडारों और गिफ्ट शॉप्स में भी महिलाओं ने खरीदारी की। शनिवार को बाजार दिन भर महिलाओं और युवतियों से गुलजार रहे।

पांच रुपये के धागे से लेकर चांदी की बनी सौ रुपये तक की राखी की जमकर खरीदारी हुई है। लोअर बाजार के कारोबारी प्रवीण कुमार ने बताया कि महिलाएं चंदन और डोरी की राखी की अधिक मांग कर रही हैं जबकि युवतियों की मांग रंग बिरंगी और नए स्टाइल की राखियों की हैं।

कारोबारी महेश शर्मा ने बताया कि मम्मी, पापा के साथ बाजार आए छोटे बच्चों ने कार्टून वाली और म्यूजिकल राखियां खरीदीं। राखी वाली स्पेशल थाली को भी ग्राहकों को पसंद किया। थाली में राखी के अलावा मिठाई, मौली व चावल के दाने मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में मुफ्त सफर करेंगी बहनें

shubh muhurat for rakshabandhan

रक्षाबंधन पर एचआरटीसी की बसों में महिलाएं सूर्योदय से सूर्यास्त तक मुफ्त सफर कर सकेंगी।

एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधन देवासेन नेगी ने बताया कि एचआरटीसी की ओर से महिलाओं को दी जाने वाली विशेष सुविधा को लेकर चालकों-परिचालकों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed