फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shringa Rishi, Balu Nag will keep under house arrest in International Kullu Dussehra

Himachal: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में नजरबंद ही रहेंगे ये दो देवता, जानें वजह

Sat, 01 Oct 2022 06:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Oct 2022 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री मोदी के दशहरा की रथयात्रा में शामिल होने और धुर विवाद को लेकर हर साल की तरह दोनों देवता अस्थायी शिविर में नजरबंद रहेंगे। दशहरा में अन्य तरह की देव परंपरा का दोनों देवता बखूबी निर्वहन करेंगे।
loader
Shringa Rishi, Balu Nag will keep under house arrest in International Kullu Dussehra
शृंगा ऋषि - फोटो : संवाद

विस्तार

 अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महाकुंभ के लिए बंजार घाटी के देवी-देवता रवाना हो गए हैं। शुक्रवार को देवता शृंगा ऋषि चौहणी और जिभी के देवता शेषनाग पूरे लाव लश्कर के साथ निकल गए हैं। रास्ते में दोनों देवताओं का जगह-जगह ठहराव होगा। बालू नाग भी दो दिन बाद दशहरा के लिए निकलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के दशहरा की रथयात्रा में शामिल होने और धुर विवाद को लेकर हर साल की तरह दोनों देवता अस्थायी शिविर में नजरबंद रहेंगे। दशहरा में अन्य तरह की देव परंपरा का दोनों देवता बखूबी निर्वहन करेंगे। हालांकि, दशहरा उत्सव समिति ने हर साल की तरह इस बार दोनों देवताओं को निमंत्रण नहीं दिया है। दशहरा के दिन पीएम मोदी के कुल्लू दौरे के लिए प्रशासन पूरी नजर बनाए हुए है। देव समाज के साथ जिला प्रशासन ने दोनों देवताओं के कार कारिदों के साथ बैठक कर दशहरा में सहयोग की अपील की।





इस बार दशहरा में देवी-देवताओं की संख्या 300 तक पहुंच सकती है। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के बीच एचआरटीसी अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा।  देवता बालू के कारदार ख्याली राम ने कहा कि देवता बालू दो दिन बाद दशहरा के लिए रवाना होंगे। उन्हें किसी तरह का बुलावा नहीं मिला है। देवता हर साल की तरह देव परंपरा निभाने के लिए दशहरा में शिरकत करेंगे। कहा कि रथयात्रा के दौरान देवता अपने अस्थायी शिविर में रहेंगे। दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि दशहरा के दौरान पीएम के दौरे को देखते हुए देव समाज से पूर्ण सहयोग करने की अपील की है। इसको लेकर कारदार संघ के साथ बैठक हुई और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने दशहरा में देव परंपरा का पहले तरह ही निभाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed