फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shrikhand mahadev yatra 2018 started

हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू, 801 श्रद्धालु रवाना

Mon, 16 Jul 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी/ब्रौ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी/ब्रौ Updated Mon, 16 Jul 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
shrikhand mahadev yatra 2018 started

सबसे कठिन यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा रविवार को आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। यह यात्रा 31 जुलाई तक चलेगी। 18570 फीट ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए यात्रियों को करीब 35 किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ेगा। ग्लेशियरों से गुजरकर श्रद्धालुओं को 25 किलोमीटर रास्ते पर सीधी चढ़ाई चढ़नी पड़ेगी।

विज्ञापन


रविवार को श्रीखंड महादेव यात्रा का शुभारंभ स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर ने किया। पंजीकरण के बाद उन्होंने सिंघगाड़ बेस कैंप से देशभर के 801 श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने श्रीखंड महादेव यात्रा मार्गदर्शिका स्मारिका का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यात्रा को सुलभ बनाने के लिए रोप-वे की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। यात्रा को एक महीने करने के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंघगाड़ में है बेस कैंप

shrikhand mahadev yatra 2018 started

यात्रा के लिए बेस कैंप सिंघगाड़ में मेडिकल चेकअप, पंजीकरण, सहायता, सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। यात्रा के दौरान नशा करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जाओ, सिंघगाड़, थाचडू, कुंशा, भीमडवारी और पार्वती बाग 6 सेक्टरों में बांटा गया है। थाचडू और भीमडवारी में रेस्क्यू टीमें तैनात होंगी। इसके लिए पंडोह बटालियन से आए 30, होमगार्ड के 25 और जिला पुलिस के 15 जवान हर स्थिति से निपटने को तैयार रहेंगे। 

भीमडवारी के आगे रहती है ऑक्सीजन की कमी- एसडीएम आनी चेतसिंह ने यात्रियों से अपील की कि भीमडवारी के आगे कुछ यात्रियों को ऑक्सीजन की कमी की दिक्कत आती है। अपने साथ गर्म कपड़े, टार्च, डंडा, जुराबें, पानी की बोतल, ग्लूकोज और जरूरी दवाइयां साथ रखें। यात्रा जत्थे में ही करें। नशे का प्रयोग न करें। सफाई का विशेष ध्यान रखें। यात्रा जोखिम भरी होने से अब तक दर्जनों यात्री जान गंवा चुके हैं। 

ब्रह्मकमल बचाने को लगाई मार्गदर्शिका- यात्रा के दौरान जड़ी बूटियों और खासकर ब्रह्मकमल की चोरी को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। श्रीखंड महादेव की ऊंची चोटियों में पाए जाने वाले पवित्र ब्रह्मकमल फूल को बचाने के लिए मार्गदर्शिका भी लगाई है। एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि यात्रा के पहले दिन 801 श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया गया है। सुरक्षा के लिए 70 जवानों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed