{"_id":"dd32c18c4220a5fbb20a0f8114df76a4","slug":"shrikhand-kailash-journey-will-starts-from-9th-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 जुलाई से होगी श्रीखंड कैलाश छड़ी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 जुलाई से होगी श्रीखंड कैलाश छड़ी यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 27 Jun 2014 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला और कुल्लू जिले की सीमा हर साल आयोजित होने वाली श्रीखंड कैलाश महादेव छड़ी यात्रा इस बार 9 जुलाई से आरंभ होगी। श्रीखंड कैलाश छड़ी यात्रा समिति उन्नू मंदिर ज्यूरी के महंत मस्त गिरी ने बताया कि समिति हर साल श्रद्धालुओं के लिए यात्रा का संचालन करती है।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ठहरने और खाने पीने की व्यवस्था निशुल्क की जाती है। सुरक्षा और चिकित्सा भी सुनिश्चित बनाई जाती है। उन्होंने बताया कि संस्था ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्रिगण, समस्त सांसदों, देश के सभी राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिवों को यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन
संस्था के प्रेस सचिव स्वामी रूप लाल ने बताया कि संस्था इस साल यात्रा का संचालन सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के लिए 200 से अधिक यात्रियों को जत्थे के रूप में भेजेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में खाने-पीने और ठहरने के अलावा उनकी सुरक्षा के भी इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
इस वर्ष यात्रा का पहला जत्था 9 जुलाई को प्रात: 10 बजे ज्यूरी से रवाना होगा और 12 जुलाई को श्रीखंड कैलाश के दर्शन करके लौटेगा। 14 जुलाई को रात्रि भगवती जागरण होगा तथा 15 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संस्था ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिमला में भेंट कर यात्रा को सुचारु करने के लिए सहयोग मांगा है।