{"_id":"5e0c851e8ebc3e87df0290db","slug":"shrikant-baldi-join-as-rera-chairman-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकांत बाल्दी ने रेरा के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकांत बाल्दी ने रेरा के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला
Wed, 01 Jan 2020 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 01 Jan 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने बुधवार को रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (रेरा) के प्रथम अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी बीसी बडालिया और सेवानिवृत्त मुख्य वास्तुकार आरके वर्मा ने रेरा के सदस्य के रूप में पद ग्रहण किया। हिमाचल में काम करने वाले बिल्डरों का अब रेरा में पंजीकरण होगा। बाल्दी का एक प्रशासक के रूप में लंबा अनुभव है।
विज्ञापन
उन्होंने राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए 34 वर्षों तक सेवाएं प्रदान की हैं। श्रीकांत बाल्दी ने प्रदेश के मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, योजना, आबकारी व कराधान, प्रधान सचिव शिक्षा, ग्रामीण विकास सचिव, ऊर्जा, प्रबंधन निदेशक हिमाचल पथ परिवहन निगम, उपायुक्त कांगड़ा, सोलन सूचना एवं जन संपर्क विभाग और प्राथमिक शिक्षा के निदेशक, एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए सेवाएं प्रदान की हैं।
विज्ञापन