{"_id":"59188ca04f1c1b3430850ec9","slug":"shri-shri-ravishankar-tour-to-himachal-on-yoda-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व योग दिवस पर श्रीश्री रविशंकर धर्मशाला में करवाएंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व योग दिवस पर श्रीश्री रविशंकर धर्मशाला में करवाएंगे योग
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 15 May 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पुलिस मैदान धर्मशाला में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक एवं धर्मगुरु श्रीश्री रविशंकर लोगों को योग क्रियाएं करवाएंगे। योग दिवस पर धर्मशाला में श्रीश्री रविशंकर का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
धर्मशाला में उनका कार्यक्रम करीब चार घंटे तक चलेगा। इसके चलते सायं पांच बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम का समापन नौ बजे के करीब होगा। श्रीश्री रविशंकर 21 जून को धर्मशाला में ही रहेंगे। 22 जून को वह वापसी करेंगे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आर्ट ऑफ लिविंग के विशेष कार्यक्रम योग ध्यान महोत्सव के तहत श्रीश्री रविशंकर धर्मशाला आएंगे। श्रीश्री रविशंकर के कार्यक्रम को लेकर उत्तर भारत से उनके अनुयायी यहां आएंगे। इसके लिए उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग की धर्मशाला शाखा से संपर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
यह पहला मौका नहीं है कि आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक एवं धर्मगुरु श्रीश्री रविशंकर धर्मशाला आ रहे हैं। इससे पूर्व भी वे जून 2011 में धर्मशाला में आकर अपने अनुयायियों को प्रवचन कर चुके हैं।
आर्ट ऑफ लिविंग के टीचर एवं कार्यक्रम के संयोजक हितेश शर्मा ने बताया कि श्रीश्री रविशंकर 21 जून को सुजानपुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद धर्मशाला आएंगे। यहां करीब पांच से नौ बजे तक उनका कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।