Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shortage of water and parking at Chariton Colony; no painting or maintenance done for years.

Shimla News: चैरिटन कॉलाेनी में पानी व पार्किंग की कमी, सालों से नहीं हुआ है रंग रोगन

Sat, 07 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shortage of water and parking at Chariton Colony; no painting or maintenance done for years.
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए बनाई गई चैरिटन आवासीय कॉलोनी के लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। भवनों की न तो मरम्मत हुई है, न ही पार्किंग, सुरक्षा और पेयजल व्यवस्था सही है। कर्मचारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। पेश है संवाददाता सुमित ठाकुर की रिपोर्ट:-
विज्ञापन

कॉलोनी में सुरक्षा कर्मी तैनात करने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला की चैरिटन आवासीय कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव से गैर शिक्षक कर्मचारी परेशान हैं। कॉलोनी में आवासीय भवनों की मरम्मत, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं।
विज्ञापन


चैरिटन वेलफेयर एसोसिएशन ने इन समस्याओं को कई बार कुलपति के समक्ष उठाया है, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी इनका समाधान नहीं हो पाया है। समरहिल में गैर शिक्षक कर्मचारियों के आवास के लिए विकसित की गई इस कॉलोनी के 30 क्वार्टर, आंबेडकर भवन, 10 क्वार्टर भवन और अटल भवन में लंबे समय से मरम्मत तथा रंग-रोगन नहीं हुआ है। असुरक्षित भवनों को गिराने की प्रक्रिया भी सालों से अटकी हुई है। इससे कर्मचारियों को आवास उपलब्ध करवाने में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं दैनिक जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी के लिए कॉलोनी में दुकानों की व्यवस्था नहीं है। लोगों को रोजमर्रा के सामान की खरीदारी के लिए समरहिल चौक जाना पड़ता है। दूसरी ओर सुरक्षा व्यवस्था भी चिंता का विषय बनी हुई है। कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगाए हैं। रात के समय सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग भी अनसुनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविंद्र और सुशील ने कहा कि कॉलोनी में बाहरी लोग अपने वाहन पार्क कर रहे हैं। इससे न केवल पार्किंग की समस्या पैदा हो रही है, बल्कि आपातकालीन स्थिति में रास्ता बाधित होने का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा वाहनों से छेड़छाड़ की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। कॉलोनी में लगाई स्ट्रीट लाइटें भी खराब रहती हैं। इससे रात के समय जंगली जानवरों के हमले का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने सांगटी स्थित पेयजल भंडारण टैंकों को ढकने, उनकी नियमित सफाई करवाने और लोहे की जालियां लगाने की मांग भी उठाई है। वहीं 10 नंबर क्वार्टर के धंसते आंगन की भी जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।


आंकड़ों में जानें कॉलोनी के हाल
पांच साल पहले हुआ था एसोसिएशन का गठन।
करीब 500 से 550 लोगों की आबादी।
चार ब्लॉकों में करीब 100 परिवार रहते हैं।

कुलपति को सौंपा है मांगपत्र
विश्वविद्यालय के कुलपति को 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा है। इसमें रंग-रोगन और सुरक्षा व्यवस्था समेत कई अहम समस्याओं से अवगत करवाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इनका समाधान किया जाएगा।
-नरेश कुमार शर्मा, महासचिव, चैरिटन वेलफेयर एसोसिएशन


सुरक्षा विंग करे निगरानी
बाहरी लोग और टैक्सी चालक कॉलोनी की सड़कों पर वाहन खड़े कर देते हैं। इससे कर्मचारियों और अधिकारियों को दिक्कतें पेश आती हैं। विवि का सुरक्षा विंग इसकी निगरानी करे और समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्था को दुरुस्त बनाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

-सुरेश वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य


क्या कहते हैं पार्षद
कॉलोनी की मरम्मत और रखरखाव के लिए एचपीयू में अलग विंग है। वही इसका पूरा काम देखती है। नगर निगम के दायरे में आने वाले कार्यों को समय-समय पर पूरा किया जाता है। हालांकि, अगर लोग अपनी मांगें उठाते हैं तो उन्हें विश्वास में लेकर काम पूरे करवाए जाते हैं, ताकि उन्हें सहूलियत मिल सके।
-वीरेंद्र ठाकुर, पार्षद, समरहिल वार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article