फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shortage of buses in himachal due to pm narendra modi rally in dharamshala

हिमाचल में आज और कल सताएगी बसों की कमी

Wed, 26 Dec 2018 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Dec 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
Shortage of buses in himachal due to pm narendra modi rally in dharamshala

प्रदेश में बुधवार और वीरवार को बसों की कमी सताएगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) सहित 1400 निजी बसें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मशाला रैली के लिए बुक की गई हैं। हर विधानसभा क्षेत्र से धर्मशाला तक लोगों को पहुंचाने के लिए बसों को बुक किया गया है। इनमें 750 बसें सरकारी हैं जबकि 600 बसें निजी हैं। एचआरटीसी ने 50 बसों को रिजर्व रखा है ताकि किसी भी डिपो से जरूरत पड़ने पर बसें भेजी जा सकें।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में होने जा रही जन आभार रैली में 35 हजार से अधिक लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की मौजूदगी में सरकार रैली करने जा रही है। 1400 से अधिक बसों में लाभार्थियों को रैली स्थल तक पहुंचाया जाएगा। ऐसे में आम जनता को दो दिनों के दौरान बसों की कमी से जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed