फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shopkpeer demand to chang shop opening time

गांव में दुकानों खोलने के समय में बदलाव की मांग

Fri, 21 Jan 2022 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
shopkpeer demand to chang shop opening time
घणाहट्टी व्यापार मंडल का डीसी से आग्रह, बाजार खोलने का समय बदलने का किया आग्रह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। उपनगरों के कारोबारियों ने ग्रामीण इलाकों में दुकानें खोलने और बंद करने का समय बदलने की मांग की है। शुक्रवार को घणाहट्टी व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष सुरेश गुप्ता की अगुवाई में डीसी आदित्य नेगी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि अभी जिला प्रशासन ने शिमला शहर और ग्रामीण इलाकों में दुकानें खोलने का समय एक समान तय किया है। सुबह आठ बजे दुकानें खुलती हैं तो शाम साढ़े छह बजे बंद हो जाती है। यह समय शिमला शहर के लिए तो सही है लेकिन ग्रामीण इलाकों में इससे लोगों और कारोबारियों को परेशानी आ रही है। कहा कि शाम साढ़े छह बजे दुकानें बंद होेने से नौकरी से लौटने वाले लोगों और कामगारों को सामान नहीं मिल पा रहा है। इससे कारोबार भी घट गया है।
विज्ञापन

कमाई घटने से दुकानदारों को दुकानों का किराया निकालना मुश्किल हो गया है। कहा कि शिमला से ड्यूटी के बाद घर लौटने वाले लोग शाम को साढ़े छह से सात बजे तक ही वापस पहुंचते हैं। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में सुबह दस बजे से शाम आठ बजे तक दुकानें खोलने का समय तय होना चाहिए। कहा कि प्रशासन ग्रामीण इलाकों की जरूरतों के अनुसार बाजार खोलने के समय में बदलाव करें। डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस मौके पर कारोबारी नेता अजय गुप्ता, रवि शर्मा, किशोरी शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed